टीवी मसाला

TKSS: 'उनसे जमता नहीं' सुनीता अहूजा के इस बयान पर भांजे Krushna Abhishek ने दिया जवाब, कहा "उनका गुस्सा मैं...."

Krushna Abhishek responds to mami Sunita Ahuja: हाल ही में एक पॉडकास्ट के गोविंद की पत्नी सुनीता अहूजा ने कृष्णा-कश्मीरा संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। अब कृष्णा ने मामी की बातों का जवाब दिया है। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Krushna Abhishek responds to mami Sunita Ahuja:

Krushna Abhishek responds to mami Sunita Ahuja: बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा को बिग बॉस 18 का ऑफर मिला था। तब से सुनीता अहूजा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान गोविंदा की पत्नी ने बहुत से सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कृष्णा-कश्मीरा संग अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की। हालांकि गोविंदा-सुनीता संग मामा-भांजे के इस रिश्ते को लेकर कश्मीरा-कृष्णा अक्सर ही सुखियों में रहते हैं। अब एक मीडिया रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें कृष्ण ने अपनी मामी के "जमता नहीं है" वाले बयान पर जवाब दिया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

हिंदुस्तान टाइम की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जब कृष्णा से अपनी मामी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा "मैं उनसे बहुत प्यार करता हूँ। उन्होंने मुझे हमेशा एक बच्चे की तरह प्यार किया है और मेरे लिए बहुत कुछ किया है। उनके पास पूरा हक है मेरे से नाराज होने का। मैं जनता हूँ उन्होंने ये सब गुस्से में बोला है। वो मेरी मामी हैं, मैंने उनको मना लूँगा।"

बता दें कि गोविंद की पत्नी सुनीता अहूजा ने 'टाइम आउट विद अंकित के साथ बातचित के दौरान कहा था कि वह "द कपिल शर्मा शो में कभी भी अर्चना पूरन सिंह की जगह नहीं लेंगी क्योंकि कृष्णा और कश्मीर से उनका जमता नहीं है।" तो शो करती मैं, अगर वो लोग नहीं होते तो। उन्होंने आगे कहा "मेरी लाइफ का एक उसूल है, मुझे जो इंसान एक बार नापसंद हो जाता है फिर मैं उस इंसान को कभी माफ नहीं कर पाती हूँ।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article