टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14 से बाहर हुईं Krishna Shroff, शो से जाते-जाते कहा "मैंने सूमोना पर भरोसा किया था...."

Krishna Shroff Eliminated from Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी शो से अब तक आसिम रियाज़ और शिल्पा शिंदे बाहर हो गए हैं और आज रात के एपिसोड में देखने को मिलेगा की स्टंट पूरा न कर पाने के कारण कृष्णा श्रॉफ भी शो से बाहर हो जाती हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Krishna Shroff Eliminated from Khatron Ke Khiladi 14

Krishna Shroff Eliminated from Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जा रहे खतरों के खिलाड़ी का अब टीवी पर तीसरा हफ्ता चल रहा है। बता दें कि यह शो भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। फ़ैस इस शो का भी इंतजार करते रहते हैं। हालांकि इस बार खतरों के खिलाड़ी का सीजन 14 शुरुआत से आसिम रियाज़ के कारण सुर्खियों में बना हुआ था। अब तक शो से आसिम रियाज़ और शिल्पा शिंदे बाहर हो गए हैं और आज रात के एपिसोड में देखने को मिलेगा की स्टंट पूरा न कर पाने के कारण कृष्णा श्रॉफ भी शो से बाहर हो जाती हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

खतरों के खिलाड़ी के आज के एपिसोड में, सुमोना चक्रवर्ती और कृष्णा श्रॉफ ने खतरनाक स्टंट किया। हालांकि इस स्टंट को देखने को के बाद सभी डर गए थे। होस्ट रोहित शेट्टी ने कृष्ण से पूछा भी की क्या वह परेशान हैं तो उन्होंने कहा “नाराज़ नहीं पर निश्चित रूप से बुरा लगा क्योंकि मुझे सुमोना पर पूरा भरोसा था। स्टंट से पहले हमने बात किया और सुमोना ने बोल दिया, ये उनका स्ट्रेंथ है। उनको ड्राइविंग बहुत अच्छी लगती है।”

सुमोना चक्रवर्ती ने सबसे पहले चुनौती स्वीकार की और इसे पूरा किया। जब कृष्णा श्रॉफ की बारी आई, तो वह पिंजरे में चली गईं, लेकिन तुरंत चिल्लाने लगीं। अन्य प्रतियोगियों के प्रोत्साहन के बावजूद, वह कार्य पूरा करने में असमर्थ रहीं। उन्होंने इसे रद्द करने का फैसला किया, जिसके कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article