KKK 14: खतरों से लोहा लेने को तैयार अभिषेक कुमार सहित ये सितारे, जिम में पसीना बहा कर रहे कड़ी मेहनत

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी 14 जल्द हो अपने नए सीजन के साथ वापसी करेगा। इस बीच शो में भाग लेने वाले असीम रियाज़ और निमृत कौर अहलूवालिया जैसे सेलिब्रिटी प्रतियोगी मज़ेदार पल साझा करते हैं। अब अभिषेक कुमार सहित अन्य कंटेस्टेंट जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 14: स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी एक नए सीज़न के साथ टीवी पर लौटने को तैयार है। दर्शक भी बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के नाम सामने आए थे और वह सभी सेलिब्रिटी शूटिंग शुरू करने के लिए रोमानिया पहुँच गए हैं, और हिट फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी भी शो की मेजबानी के लिए भारत से रवाना हो गए हैं। अब इस बीच अभिषेक कुमार सहित कुछ सितारों की तस्वीर सामने आई है, जहां वह जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ की पूरी रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

Khatron Ke Khiladi 14

अभी हाल ही में अभिषेक कुमार ने अपने व्लॉग में रोमानिया से अपने होटल के कमरे की एक झलक साझा की थी। निमृत कौर अहलूवालिया ने भी अदिति शर्मा, केदार आशीष मेहरोत्रा, कृष्णा श्रॉफ जैसे अपने सह-प्रतियोगियों के साथ तस्वीरें साझा कीं। अब टैली चक्कर ने अपने पेज पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें आप देख सकते हैं अभिषेक कुमार, करण वीर मेहरा सहित अन्य कंटेस्टेंट जिम में पसीना बहा रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट शो में खतरों से लोहा लेने के लिए कड़ी से कड़ी से मेहनत कर रहे हैं।

End of Feed