Khatron Ke Khiladi 14: स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी एक नए सीज़न के साथ टीवी पर लौटने को तैयार है। दर्शक भी बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के नाम सामने आए थे और वह सभी सेलिब्रिटी शूटिंग शुरू करने के लिए रोमानिया पहुँच गए हैं, और हिट फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी भी शो की मेजबानी के लिए भारत से रवाना हो गए हैं। अब इस बीच अभिषेक कुमार सहित कुछ सितारों की तस्वीर सामने आई है, जहां वह जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ की पूरी रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।
अभी हाल ही में अभिषेक कुमार ने अपने व्लॉग में रोमानिया से अपने होटल के कमरे की एक झलक साझा की थी। निमृत कौर अहलूवालिया ने भी अदिति शर्मा, केदार आशीष मेहरोत्रा, कृष्णा श्रॉफ जैसे अपने सह-प्रतियोगियों के साथ तस्वीरें साझा कीं। अब टैली चक्कर ने अपने पेज पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें आप देख सकते हैं अभिषेक कुमार, करण वीर मेहरा सहित अन्य कंटेस्टेंट जिम में पसीना बहा रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट शो में खतरों से लोहा लेने के लिए कड़ी से कड़ी से मेहनत कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 14 में अभिषेक कुमार, सुमोना चक्रवर्ती, असीम रियाज, निमृत कौर अहलूवालिया, नियति फतनानी, शिल्पा शिंदे, करण वीर मेहरा, आशीष मेहरोत्रा और अन्य हस्तियां शामिल हैं। इस शो को हमेशा की तरह एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के किंग रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाएगा।
