टीवी मसाला

Naagin-6 के एक्टर को मिला Khatron Ke Khiladi 13, YRKKH और कसौटी जिंदगी की प्रेरणा को भी मिला ऑफर!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 22, 2023, 03:16 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13 gets 3 Big TV Stars in List: खतरों के खिलाड़ी -13 सुर्खियों में हैं, शो के मेकर्स ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हमेशा की तरह इस सीजन में भी टेलीविजन, बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया से कई बड़ी हस्तियां आने वाली हैं, जो एक साथ अपने डर का सामना करेंगी।

Image

Khatron Ke Khiladi 13

Khatron ke khiladi 13 Contestants List: खतरों के खिलाड़ी टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी रियलिटी शो में से एक है। अब तक इसके ग्यारह सक्सेसफुल सीजन रह चुके हैं। अब खतरों के खिलाड़ी -13 सुर्खियों में हैं। हमेशा की तरह इस सीजन में भी टेलीविजन, बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया से कई बड़ी हस्तियां आने वाली हैं, जो एक साथ अपने डर का सामना करेंगी। शो के मेकर्स ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है, जहां उन्होंने शो के लिए सेलेब्रिटीज से संपर्क करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार अब नागिन 6 के अभिनेता को भी इसके लिए संपर्क किया गया है।

जी हां, ताजा जानकारी के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी-13 में नागिन-6 के एक्टर सिम्बा नागपाल भी नजर आ सकते हैं। हाल ही में सिम्बा नागपाल से आगामी सीजन के लिए संपर्क किया गया है। उनके और शो के निर्माताओं के बीच बातचीत चल रही है और इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पिछले से पिछले साल भी अभिनेता को शो की पेशकश की गई थी लेकिन वह शो का हिस्सा नहीं बन सके थे। तब सिम्बा ने एकता कपूर का नागिन-6 सीरियल पहले ही साइन कर लिया था।

एरिका फर्नांडिस

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में शाहीर शेख के साथ सोनाक्षी की भूमिका निभाने के बाद प्रसिद्धि पाने वाली एरिका फर्नांडीस से भी खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि उनकी भागीदारी के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, अगर चीजें योजना के अनुसार होती हैं तो कसौटी जिंदगी की 2 की प्रेरणा को हम शो में स्टंट करते हुए देखेंगे।

मोहसिन खान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद से मोहसिन खान छोटे पर्दे से गायब हैं। टीवी दिल की धड़कन कहे जाने वाले मोहसिन का हाल ही में एक संगीत वीडियो में रिलीज हुआ था। अब कभी भी कोई रियलिटी शो में नहीं दिखे मोहसिन के भी खतरों के खिलाड़ी में आने की उम्मीदें हैं। फिलहाल इस डील को लेकर बातचीत जारी है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article