Khatron Ke Khiladi 15 में नजर आएगा 'बिग बॉस' का ये कंटेस्टेंट, तेजस्वी प्रकाश को दे चुका है कांटे की टक्कर

Bigg Boss Contestant in KKK 15: रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने 'बिग बॉस' में नजर आ चुका एक कंटेस्टेंट को शो का ऑफर भेजा है। ये वही कंटेस्टेंट ने जिसने बिग बॉस के घर में तेजस्वी प्रकाश को कड़ी टक्कर दी थी।

Bigg Boss Contestant in KKK 15: कलर्स टीवी का मजेदार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' जल्द ही अपने 15वें सीजन के साथ छोटे परदे पर लौटने वाला है। इस बीच लगातार शो में एक से बढ़कर एक धुरंधर लाने के लिए कई सेलेब्स को ऑफर भेज रहे हैं। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को मेकर्स शो अप्रोच कर चुके हैं। इस बीच एक और टीवी एक्टर को मेकर्स ने शो में आने का न्योता दिया है। इस टीवी एक्टर का सीधा कनेक्शन तेजस्वी प्रकाश से है जो पहले भी 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुकी हैं।

Bigg Boss Contestant in Khatron Ke Khiladi 15

खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने उस टीवी एक्टर को अप्रोच किया है जो पहले 'बिग बॉस' सीजन 15 में नजर आ चुका है। तेजस्वी प्रकाश भले ही उस सीजन कि विनर थी लेकिन उन्हे टक्कर इस कंटेस्टेंट से मिली थी। ये कोई नहीं बल्कि विशाल कोटियन (Vishal Kotian) है। विशाल ने शो 'अकबर का बीरबल' में बीरबल का किरदार निभाया था जो घर-घर काफी मशहूर हुआ था। ऐसे में मेकर्स ने उन्हे 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अप्रोच किया है। विशाल बॉडी बिल्डर भी है जो अपनी ताकत से अन्य कंटेस्टेंट को टक्कर देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

End of Feed