Khatron Ke Khiladi 15 में ग्लैमर का तड़का लगाएगी ये बॉलीवुड हसीना, हॉटनेस देख कंटेस्टेंट्स भी होंगे मंत्रमुग्ध

Bollywood Actress in KKK 15: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रुमर्स उड़ रहे हैं कि मेकर्स ने बॉलीवुड की ग्लैमर्स हसीना को शो के लिए अप्रोच किया है। इसी एक्ट्रेस की हॉटनेस देख अन्य कंटेस्टेंट्स भी सिर्फ देखते रह जाएंगे।

Bollywood Actress in KKK 15: टीवी दुनिया का पसंदीदा शो में से एक 'खतरों के खिलाड़ी ' अपने 15वें सीजन के साथ छोटे परदे पर लौटने के लिए तैयार है। सिर्फ यही नहीं शो के लिए एक से बढ़कर एक धुरंधर ढूँढने के लिए मेकर्स जुट गए हैं। अब तक बॉलीवुड से लेकर कई टीवी सितारों को मेकर्स शो के लिए अप्रोच कर चुके हैं। इस बीच खबर आ रही है मेकर्स ने हॉटनेस की दुकान बॉलीवुड हसीना को शो में आने के लिए ऑफर भेजा है। इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की हॉटनेस दिखाकर मेकर्स सिर्फ कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि दर्शकों का ध्यान भी खींचना चाहते हैं।

Bollywood Actress in Khatron Ke Khiladi 15

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए मल्लिका शेहरावत (Mallika Sherawat) को अप्रोच किया गया है। अपनी हॉटनेस से मल्लिका शेहरावत कंटेस्टेंट्स और लोगों का दिल लुभाने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। अगर मल्लिका शेहरावत शो का हिस्सा बनती है तो उन्हे खतरनाक टास्क पर्फॉर्म करते हुए देखना काफी मजेदार होने वाला है। मल्लिका शेहरावत के साथ-साथ शो के लिए ईशा सिंह का नाम कन्फर्म हुआ है।

End of Feed