Khatron Ke Khiladi 15 Update: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो इस साल दर्शकों के लिए टेलिकास्ट किया जाएगा। ऐसे में शो के मेकर्स कंटेस्टेंट की खोज में जुट गए हैं। अब तक कई टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स के पास रोहित शेट्टी के शो का ऑफर भेजा गया। इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है जिसमें मेकर्स ने मशहूर डांसर को 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनने के लिए ऑफर भेजा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) का ऑफर गोरी नागोरी (Gori Nagori) को भेजा गया है। गोरी हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान की भी मशहूर डांसर है। आए दिन गोरी के लटकों-झटकों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई होती है। सिर्फ यही नहीं गोरी के डांस ने लोगों को अपना इतना दीवाना बना लिया है कि उन्हे अब इंडिया की शकीरा बुलाया जाता है। गोरी की पॉपुलैरिटी देशभर में है तभी इंस्टाग्राम पर डांसर के कुल 1.2 मिलियन फालॉर्स हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
गोरी नागोरी सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 16' में नजर आ चुकीं है। इस सीजन के विनर एमसी स्टेन थे लेकिन सुर्खियां तो गोरी ने बटोरी थी। बता दें अभी तक 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 के लिए कृशाल आहूजा, अविनाश मिश्रा, गुल्की जोशी, भाविका शर्मा, ईशा सिंह जैसे कई स्टार्स को शो ऑफर किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की शूटिंग मई में शुरू होगी और टेलिकास्ट जून में किया जाएगा।
