Khatron Ke Khiladi 15: खतरनाक स्टंट देख छूटे Farrhana Bhatt के पसीने, बोलीं- 'रॉकेट से बांधकर मार्स पर...'

Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में फरहाना भट्ट जलवा दिखा रही हैं। फरहाना ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने शो को स्टंट को काफी खतरनाक बताया है और फिनाले स्टंट की बात की है।

Farrhana Bhatt On Khatron Ke Khiladi 15 Stunts: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) टीवी पर जल्द ही धमाका करने वाले हैं। केपटाउन में इस शो की शूटिंग शुरू हो गई है। रोहित शेट्टी के इस शो में गौरव खन्ना, ऋत्विक धनजानी, जैस्मिन भसीन, करण वाही, विशाल आदित्य सिंह समेत कई स्टार्स हैं। इस शो में फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) भी हैं, जो पहले बिग बॉस में नजर आईं। फैंस दावा कर रहे हैं कि फरहाना शो जीत सकती हैं, लेकिन वह शुरुआती दिनों में ही स्टंट देखकर डरने लगी हैं। उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।(ये भी पढ़ें: Faishon Ke Rang Rishton Ke Sang: फैशन नाइट में अतरंगी लुक अपनाकर आए ये TV सितारे, राही का अवतार देख पकड़ेंगे माथा)

farrhana bhatt

farrhana bhatt

खतरों के खिलाड़ी 15 में स्टंट देख छूटे फरहाना भट्ट के पसीने

फरहाना भट्ट ने केपटाउन से एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने शो के खतरनाक स्टंट का हिंट दिया है। पोस्ट में फरहाना ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लगाई है। तस्वीर में फरहाना बस में बैठी हुई हैं और ये वही बस है, जिसमें शो के कंटेस्टेंट्स शूटिंग के दौरान ट्रैवल करते हैं। फरहाना बस में बैठी हुई कॉफी पी रही हैं और उन्होंने हैवी कोट पहना है और अपने काजल में कमाल की लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ फरहाना ने लिखा, 'स्टार्टिंग के स्टंट कुछ इस तरह के है.. मैं हैरान हूं कि कहीं फिनाले में 'रॉकेट से बांधकर मार्स पर लैंड करने का स्टंट न दे दे।' फरहाना भट्ट का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के बाद फरहाना भट्ट के फैन्स के एक फैन मेड पोस्टर बना दिया, जिसमें फरहाना मार्स पर है और वह फिनाले का टास्क कर रही हैं। फरहाना ने भी ये पोस्टर रीशेयर किया है और फिर कहा जा रहा है फरहाना फिनाले तक पहुंच गईं। (ये भी पढ़ें: Surbhi Chandna से कैट फाइट के बाद Tejasswi Prakash ने मानी गलती? एक्ट्रेस ने बोलीं, 'कोई एहसास करता है तो...')

farrhana bhatt

    कब टेलीकास्ट होगा खतरों के खिलाड़ी 15

    बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 के ऑन एयर होने की तारीख अब तक सामने नहीं आई है। दावा किया जा रहा है कि शो की शूटिंग इस महीने के आखिर या अगले महीने जून की शुरुआत तक हो जाएगी और फिर अगले महीने में ही ये शो शुरू हो जाएगा। इस बार शो में मेकर्स ने पुराने सीजन के कई कंटेस्टेंट्स को बुलाया है और साथ ही कई नए कलाकार भी है।

    End of Feed