टीवी मसाला

खतरों के खिलाड़ी 15 और बिग बॉस 19 पर मंडराए काले बादल, प्रॉडक्शन हाउस ने शो से पीछे किए हाथ

Khatron Ke Khiladi 15 Delay : रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 पर रोक लग गई है। कलर्स चैनल को खतरों के खिलाड़ी के प्रोड्यूसर ने मेल किया है और शो रोकने की बात कही है। शो के लिए मुन्नवर फारुखी, खुशबू पाटनी और ईशा मालवीय का नाम सामने आया था।

Image

Khatron Ke Khiladi 15 Delay

Khatron Ke Khiladi 15 Delay : कलर्स चैनल का चर्चित शो खतरों के खिलाड़ी 15( Khatron Ke Khiladi 15) चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस सीजन 18 खत्म होने के बाद से ही फैंस को रोहित शेट्टी( Rohit Shetty) के इस शो का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अब दिलों को उदास कर देने वाली खबर सामने आई है। वो यह कि जो प्रोडक्शन हाउस खतरों के खिलाड़ी 15 को बनाने वाला था उसने चैनल को मेल किया है। जिसमें उन्होंने शो से हाथ पीछे करने की बात कही है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

हाल ही में खबर सामने आई है कि खतरों के खिलाड़ी( Khatron ke Khiladi) शो के प्रोड्यूसर बानीजय एशिया ( Banijay Asia) ने शो से हाथ पीछे हटा लिए हैं। उन्होंने कलर्स चैनल को मेल भेजा है और शो को रोकने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक असली बात का पता नहीं चल पाया है। जैसे ही यह खबर सामने आई शो को भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) भी अब शो को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। चैनल ने तो शो के लिए कुछ कंटेस्टेंट भी फाइनल कर लिए थे और शो की लोकेशन भी चुन ली गई थी। शो के लिए मुन्नवर फारुखी, खुशबू पाटनी और ईशा मालवीय का नाम सामने आया था।

इसके बाद बिग बॉस के अगले सीजन को लेकर भी असमंजस नजर आ रहे हैं क्योंकि एक ही कंपनी दोनों शो को प्रोड्यूस करती है। अब इस खबर के बाद फैंस की भी चिंता बढ़ गई है हर कोई यह जानना चाहता है कि अब शो को कौन बनाएगा या शो ही बंद हो जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article