Khatron Ke Khiladi 14 के विनर का नाम हुआ लीक, ये TV एक्टर बना चमचमाती ट्रॉफी का राजा

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर का नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी के मशहूर एक्टर ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया और भारी भरकम रकम अपने घर ले गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए नाम।

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 अपने फिनाले को और दिन भर दिन बढ़ता जा रहा है। इस बार केप टाउन में नहीं बल्कि रोमानिया में शो को शूट किया गया था जिसके होस्ट रोहित शेट्टी थे। इस बार 11 टीवी एक्टर ने इस शो में हिस्सा लिया था जिसमें अभिषेक कुमार, असीम रियाज, सुमोना चक्रवर्ती, शालीन भनोट, गशमीर महाजन और करण वीर मेहरा का नाम शामिल है। हाल ही में शो के सेट से विनर का नाम लीक हो गया है जिसने शो अपने नाम कर लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए विनर का नाम।

Khatron Ke Khiladi 14 Winner Name Leaked

खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, गशमीर महाजन, करणवीर मेहरा, सुमोना चक्रवर्ती और नियत फतनानी के बीच फिनाले का मुकाबला है। पिछले दिनों शो के सेट से फिनाले की तस्वीरें वायरल हुईं जिसमें शो की शोभा बढ़ाने के लिए आलिया भट्ट भी नजर आईं थी। इन्हीं सब के बीच अब शो के विन्नर का नाम सामने आ गया है यह और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्टर करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजन 14 के विजेता का टाइटल करणवीर ने अपने नाम किया।

End of Feed