टीवी मसाला

रोमानिया में खत्म हुई Khatron Ke Khiladi 14 की शूटिंग, अब ट्रॉफी के लिए कंटेस्टेंट के बीच छिड़ेगी जंग

Khatron Ke Khiladi 14 Shooting wrap up: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन छोटे पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। खबर आ रही है कि रोमानिया में खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग खत्म हो गई है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Khatron Ke Khiladi 14 Shooting wrap up

Khatron Ke Khiladi 14 Shooting wrap up: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन छोटे पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है, और यह रोमानिया की पृष्ठभूमि के बीच अधिक एक्शन, रोमांच, साहस और घातक स्टंट के साथ वापस आ जाएगा। भाग ले रहे प्रतियोगी भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को उत्सुक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि रोमानिया में खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग खत्म हो गई है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट सामने आई है कि खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग रोमानिया में खत्म हो गई है। अब यह शो जल्द टीवी पर प्रीमियर हो सकता है। इस बीच सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। सुमोना चक्रवर्ती ने खतरों के खिलाड़ी टीम के साथ अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की हैं। पोस्ट पर लिखा "एक आखिरी बार...."अब से रोज सुबह-सुबह हमें रैनगलर्स का कॉल नहीं आएगा। उन्होंने एक बस के अंदर की भी तस्वीर साझा कर लिखा "अब एक आखिरी सवारी।"

28 जून को प्रीमियर से पहले कलर्स टीवी ने खतरों के खिलाड़ी 14 का पहला प्रोमो शेयर किया। 38 सेकंड का यह प्रोमो क्लिप की शुरुआत मेजबान रोहित की आवाज से होती है, जिसमें बताया जाता है कि रोमानिया पहुंचने पर प्रतियोगी किस तरह छुट्टियों के मूड में आ गए। जब वे खरीदारी और दर्शनीय स्थलों की यात्रा में व्यस्त थे, तो रोहित ने उन्हें खतरनाक स्टंट करके आश्चर्यचकित कर दिया, जिससे उनकी छुट्टियों का मूड एक रोमांचक अनुभव में बदल गया।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article