Khatron Ke Khiladi 14 Contestants 2024: रोहित शेट्टी का फेमस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन शुरू होने वाला है। रोहित शेट्टी के इस शो से जुड़े अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। इस शो एक के बाद एक स्टार्स के नाम जुड़ रहे हैं। अभी हाल ही में टीवी एक्टर गशमीर महाजनी का शो में एंट्री पक्की हुई है। जिसके बाद अब एक नए स्टार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टीवी स्टार ने पहले रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' को रिजेक्ट कर चुका है। लेकिन अब एक्ट ने शो में आने के लिए हामी भर दी है।
शो का हिस्सा बनने को तैयार है ये स्टार
'खतरों के खिलाड़ी 14' शुरू होने के पहले काफी चर्चा में बना हुआ है। हर बार तरह शो में कई धांसू कंटेस्टेंट देखने को मिलने वाले हैं। शो से अब तक अभिषेक कुमार, गशमीर महाजनी का नाम जुड़ रहा है। इनके अलावा शो के मेकर्स कई स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस लिस्ट में 'नागिन 5' एक्टर शरद मलहोत्रा का नाम भी है। आपको बता दें शरद मलहोत्रा ने पहले रोहित शेट्टी के शो को रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन अब इसको अब वो शो का हिस्सा बनने को तैयार हो गए हैं। टेली चक्कर की खबर के अनुसार शरद मलहोत्रा को 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लिए अप्रोच किया गया है। इस बार एक्टर रोहित शेट्टी के शो में धमाल मचा सकते हैं।
इन स्टार्स को किया गया अप्रोच
शरद मलहोत्रा के अलावा रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए सुमोना चक्रवर्ती, अदिति शर्मा, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, निमरित कौर अहलूवालिया, मन्नारा चोपड़ा, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हन, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मनस्वी ममगई, जिया शंकर, शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, हेली शाह, फिरोजा खान समेत कई और भी स्टार से मेकर्स की बात चल रही है। अब देखना होगा इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 14' में कौन-कौन नजर आता है।
