टीवी मसाला

Arti Singh Sangeet Ceremony: फुफेरी बहन आरती सिंह के संगीत को गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने किया इग्नोर, सिद्धिविनायक मंदिर का किया रुख

Arti Singh Sangeet Ceremony: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा आरती सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है। आरती सिंह की संगीत सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हैं, जिनमें कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों में गोविंदा का परिवार नहीं है, जिस कारण लोग परेशान हैं।

Image

Govinda Archana

Arti Singh Sangeet Ceremony: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा आरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। आरती सिंह की संगीत सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी की पिक्स इंटरनेट पर इस वक्त काफी वायरल हो रही हैं, जिनमें पूरा परिवार खुश नजर आ रहा है। आरती सिंह की शादी की रस्मों में उनके परिवार के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सितारे भी शामिल हो रहे हैं लेकिन लोगों को एक चिंता सता रही है कि क्या गोविंदा का परिवार इस शादी का हिस्सा नहीं बनेगा? आरती सिंह बॉलीवुड के बड़े स्टार गोविंदा की भांजी हैं, जिस कारण हर किसी को उम्मीद है कि वो इस शादी का हिस्सा बनेंगे।

जिन लोगों को नहीं पता है उन्हें बता दें कि गोविंदा और आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। ये दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कई बयान दे चुके हैं, जिस कारण कई लोगों को लग रहा है कि गोविंदा का परिवार आरती सिंह की शादी से दूर ही रहेगा। लोगों का अंदाजा इस कारण और भी पक्का हो चला है क्योंकि जिस दिन आरती सिंह की संगीत सेरेमनी थी, उस दिन गोविंदा की भांजी टीना आहूजा मुंबई में ही मौजूद थीं। टीना आहूजा ने अपनी फुफेरी बहन आरती सिंह की खुशियों में शामिल होने की जगह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में जाना चुना। टीना के इस कदम के बाद लोग मानने लगे हैं कि गोविंदा का परिवार आरती सिंह की शादी से दूर ही रहेगा।

बताते चलें कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच विवाद की शुरुआत कश्मीरा शाह के एक बयान से हुई थी, जो गोविंदा की पत्नी को पसंद नहीं आया था। इस बयान के बाद दोनों परिवारों के बीच दूरियां बढ़ती ही चली गईं, जो कभी भी कम न हो सकी। कुछ दिनों पहले कृष्णा अभिषेक ने मीडिया के सामने गोविंदा और उनके परिवार को आरती सिंह की शादी के लिए न्योता दिया था। देखना दिलचस्प रहेगा कि गोविंदा अपनी भांजी को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचते हैं या नहीं?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article