टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14 में Shalin Bhanot ने टास्क में की चीटिंग, रोहित शेट्टी ने सरेआम उड़ाई एक्टर की धज्जियां

Shalin Bhanot Cheating in KKK 14 Task: कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 का एक प्रोमो सामने ये है जिसमें एक्टर शालीन भनोट टास्क में चीटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं होस्ट रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट के चाहने वालों को भी अपने गुस्से में शामिल किया।

Image

Shalin Bhanot Cheating in KKK 14 Task

Shalin Bhanot Cheating in KKK 14 Task: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 इन दिनों अपने कंटेस्टेंट और विवादों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार सितारों के लिए एक लेवल उपर खतरनाक टास्क कराए जा रहे हैं। फिनाले के रेस के लिए सभी स्टार्स एक दूजे को टक्कर का मुकाबला दे रहे हैं जो देखने मेंन काफी मजेदार है। इसी के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक और नया प्रोमो शेयर किया जिसमें शालीन भनोट एक टास्क में चीटिंग करते हूर नजर आए जिससे होस्ट रोहित शेट्टी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है।

खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के प्रोमो में देखने को मिला की शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को एक पतली रेलिंग से चलते हुए फ्लैग इकठे करने थे लेकिन चलने की बजाए एक्टर बैठकर टास्क किया। यह देख रोहित शेट्टी और सभी कंटेस्टेंट शालीन को खड़े होने के लिए कहते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं करते। टास्क खत्म होने के बाद जब होस्ट शालीन से टास्क के बारे में पूछते हैं तो वह जवाब में उसे अच्छा बताते हैं। सिर्फ यही नहीं करण वीर मेहरा भी शालीन को टास्क में चीटिंग करने का आरोप लगाते हैं। लेकिन इन सब के बाद अभिषेक कुमार अपने दोस्त शालीन का साथ देते हैं।

फिर बस अभिषेक की इस बात को सुन रोहित शेट्टी भड़क जाते हैं और कहते हैं कि अभिषेक अब तुम जस्टफाइ मत करो। अब मैं उस पॉइंट पर आ गया हूं की मैं भड़कने लगूँगा। यह देख सभी काफी शॉक हो जाते हैं हालांकि देखना दिलचस्प होगा की क्या रोहित शालीन की इस हरकत पर उन्हे फियर फंदा देंगे या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article