टीवी मसाला

KKK 14: शालीन भनोट के बाद फाइनल में पहुंचे ये तीन कन्टेस्टेंट, अब ट्रॉफी के लिए छिड़ेगी जंग

Khatron Ke Khiladi 14 Finalist: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट बन गए हैं। 22 सितंबर को हुए सेमी फ़ीनाले के बाद तीन कन्टेस्टन्ट फिनाले की रेस में आगे बढ़ गए हैं। वहीं बांकी बचे कन्टेस्टन्ट शो से बाहर हो गए हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Khatron Ke Khiladi 14 Finalist

Khatron Ke Khiladi 14 Finalist: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो खतरों के खिलाड़ी दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। इस स्टंट आधारित शो के हर नए सीजन का फैंस पलके बिछाए इंतजार करते रहते हैं। अब बीते दिन यानि कल 22 सितंबर को खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) का सेमी फ़ीनाले था। इस धमाकेदार फ़ीनाले के बाद शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। बता दें की तीन कन्टेस्टन्ट ने फिनाले की रेस में आगे बढ़ते हुए शामिल भनोट और करण वीर मेहरा को जॉइन किया है वहीं कुछ कन्टेस्टन्ट शो से बाहर हो गए हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

22 सितंबर को खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के हुए सेमी फिनाले के दौरान रोहित शेट्टी ने तीन टास्क कन्डक्ट किया था। पहला टास्क सभों कन्टेस्टन्ट ने पर्फॉर्म किया। जिसके बाद नियति सबसे पहले बाहर हो गईं। गशमीर ने उस टास्क को जीता और तीसरे फाइनलिस्ट बने। दूसरे टास्क में अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, सूमोना चक्रवर्ती और निमरित कौर अहलूवालिया आमने-सामने थे। इस टास्क को अभिषेक ने खत्म किया और चौथे फाइनलिस्ट बने। तीसरे टास्क में निमरित कौर अहलूवालिया और कृष्णा श्रॉफ एक दूसरे के विरुद्ध लड़ रहे थे। जिसे कृष्णा श्रॉफ ने जीत लिया और पाँचवी फाइनलिस्ट बनीं। इस तरफ खतरों के खिलाड़ी 14 को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट बन गए हैं।

अब बता दें की खतरों के खिलाड़ी 14 का फिनाले इस वीकिन्ड 28 सितंबर को है। इस फिनाले के लिए जिगरा स्टार आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्पेशल गेस्ट होंगे। अब देखना है की खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की ट्रॉफी कौन अपने नाम करके जाता है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article