टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14 में टॉप 3 कंटेस्टेंट की गद्दी पर बैठे ये सितारे, शालीन भनोट को खदेहड़ हथियाई पोजीशन

Khatron Ke Khiladi 14 Top 3 Contestant: कलर्स टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में आए तीन स्टार्स ने शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट की पोजीशन को अपने नाम कर लिया है, जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Khatron Ke Khiladi 14 Top 3 Contestant

Khatron Ke Khiladi 14 Top 3 Contestant: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 से लेकर कोई ना कोई बड़ी या छोटी खबर सुर्खियों में रहती है। शो में इस बार टीवी के कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं जिसको लेकर जनता काफी ज्यादा उत्सुक है। खतरों की खिलाड़ी 14 की शूटिंग की सभी स्टार्स रोमानिया से भारत वापिस लौट आएं है। अब शो को लेकर एक खबर सामने आई है की कीन्ही तीन स्टार ने खतरों के खिलाड़ी 14 के टॉप 3 कंटेस्टेंट में अपनी जगह बना ली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर आखिर है क्या।

सोशल मीडिया पर बिग बॉस तक फैन ने पेज ने यह दावा किया की खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) को अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। लिस्ट में पहला नाम करणवीर मेहरा का है, दूसरा गशमीर महाजन और तीसरे स्थान पर कृष्णा श्रॉफ है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी शालीन भनोट ने टिकेट टू फिनाले अपने नाम किया था, हालांकि इस लिस्ट में उनका नाम गायब रहा। अब यह तीन स्टार शो की ट्रॉफी के लिए एक दूजे से लड़ते हुए नजर आएंगे। अभी तक इन खबर पर मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

बात दें की शो इस महीने 28 जुलाई को टीवी पर दस्तक देगा ऐसे में मेकर्स अब तक शो से जुड़े कई प्रोमो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। शो से पहले ही हफ्ते में आसिम रियाज़ बाहर हो गए थे। शालीन, अभिषेक और रोहित शेट्टी संग आसिम ने बतमीजी की थी जिसके चलते मेकर्स ने उन्हे बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article