टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14 में प्रियंका-अंकित को देख कैसा होगा Nimrit Kaur Ahluwalia का रिएक्शन, क्या दुश्मन से बनेंगे दोस्त?

Nimrit Kaur ahluwalia on Priyanka-Ankit in Khatron Ke Khiladi 14: टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर बात की। साथ यह भी बताया की अगर शो में प्रियंका और अंकित ये तो उनका क्या रिएक्शन होगा।

Image

Nimrit Kaur ahluwalia on Priyanka-Ankit in Khatron Ke Khiladi 14

Nimrit Kaur ahluwalia on Priyanka-Ankit in Khatron Ke Khiladi 14: टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया जल्द ही टीवी पर वापसी करती हुई नजर आएंगी वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में वह अपने इस शो के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं और उन्हे कई डेरिंग स्टंट करने होंगे जो काफी अलग होगा। सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट पर एक्ट्रेस से बातचीत के दौरण पूछा गया की आपको कैसा लगेगा जब प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता शो में आएंगे। निमृत का इस सवाल पर क्या कहना था जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) ने कहा की अगर प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में आएंगे तो उन्हे कोई प्रॉब्लम नहीं है। दरअसल बिग बॉस 16 के घर में इन दिनों एक्ट्रेस की कैट फाइट देखने को मिली थी और आज भी यह एक दूसरे से बात नहीं करती हैं। सिर्फ यही नहीं देखा गया की निमृत प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) की मौजूदगी भी गवारां नहीं होती थी। बात दें 16वें सीजन के विनर एमसी स्टेन बने थे।

इसी के साथ शो खतरों के खिलाड़ी में अभिषेक कुमार, असीम रियाज़, शालीन भनोट जैसी कई सितारे नजर आने वाले हैं। शो इस बार केप टाउन में ना होकर रोमानिया में शूट होगा जिसके लिए सभी सितारे जा चुके हैं। कहा जा रहा है की शो जून के आखरी में लॉन्च किया जा सकता है। शो की शूटिंग से तमाम तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं जिसमें कंटेस्टेंट अपनी तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article