टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14 का सेट पर फिर बना बिग बॉस का अखाड़ा, फिर भिड़े अभिषेक कुमार और निमृत कौर अहलूवालिया

Khatron Ke Khiladi 14 Update: कलर्स टीवी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के सेट पर फिर एक बार दो कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई हो गई है। इस बार बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच भिड़ंत हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Image

Khatron Ke Khiladi 14 Update

Khatron Ke Khiladi 14 Update: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शो के शुरू होते ही पहले असीम रियाज और होस्ट के बीच लड़ाई हुई अब इस लिस्ट में दो कंटेस्टेंट का नाम शामिल हो गया है। खतरों के खिलाड़ी के सेट पर निमृत कौर अहलूवालिया और अभिषेक कुमार के बीच बहस बाजी हुई और दोनों ही बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं। आखिर दोनों के बीच लड़ाई किस मुद्दे पर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में नियति को फियर फंदा मिला था ऐसे में रोहित शेट्टी ने पूछा की अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) में कौन इस कंटेस्टेंट संग टास्क करना चाहेगा। ऐसे में दोनों के बीच हेलिकाप्टर टास्क के लिए लड़ाई हो गई, जहां एक तरफ अभिषेक का मानना था की उनको अपनी ताकत आजमानी है। तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस का कहना था की उन्हे अपने मन के डर को खत्म करना था। अभिषेक का कारण सुन निमृत ने ताना देते हुए उन्हे जिम जाने को कहा। बस फिर दोनों के बीच शो के सेट पर महाभारत छिड़ गई।

अभिषेक और निमृत की लड़ाई में रोहित शेट्टी को बीच में आना पड़ा और उन्होंने करणवीर मेहरा से पूछा की दोनों में से कौन टास्क करेगा। ऐसे में करण अभिषेक का ना लेते है और इसे सुन निमृत का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। बात दें शो से हाल ही में कृष्णा श्रॉफ बाहर हो गई हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article