Aashish Mehrotra Badly Injured Himself In Khatron Ke Khiladi 14: टीवी के चर्चित सीरियल 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग इस वक्त रोमानिया में चल रही है। आसिम रियाज से लेकर अभिषेक कुमार सहित सारे कंटेस्टेंट्स इस वक्त रोमानिया में मौजूद हैं और कड़ी मेहनत कर 'खतरों के खिलाड़ी 14' में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि दो कंटेस्टेंट्स का अभी तक शो से पत्ता भी कट चुका है, जिसमें शिल्पा शिंदे और अदिति शर्मा तक शामिल हैं। इन सबसे इतर 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में स्टंट परफॉर्मेंस के दौरान शालीन भनोट घायल हो गए थे। वहीं अब 'अनुपमा' एक्टर आशीष मेहरोत्रा (Aashish Mehrotra) पर भी मुसीबत आन पड़ी है।
यह भी पढ़ें: अरमानों को मारकर एक-एक पैसा बचाने में लगे अभिषेक कुमार, बोले- परिवार के लिए घर खरीदना है...
दरअसल, आशीष मेहरोत्रा 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में स्टंट परफॉर्म करते हुए बुरी तरह से घायल हो गए। खासकर उनके शरीर पर बाईं ओर बुरी तरह से चोट लगी है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए ई-टाइम्स से कहा, "खतरों के खिलाड़ी बिल्कुल भी आसान नहीं है।" एक्टर ने बताया कि उनका शरीर बुरी तरह से ऐंठ गया था और दो दिन तक वह अपनी गर्दन तक नहीं हिला पा रहे थे। हालांकि 'खतरों के खिलाड़ी 14' की टीम ने आशीष मेहरोत्रा (Aashish Mehrotra) का ध्यान रखा और उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने में भी मदद की। बता दें कि आशीष मेहरोत्रा की ये हालत हॉर्स स्टंट के दौरान हुई है, जिसमें कंटेस्टेंट को कार्ट से बांध दिया जाता है।
अपने डर पर काबू पाने के लिए 'खतरों के खिलाड़ी 14' में गए थे आशीष मेहरोत्रा
आशीष मेहरोत्रा (Aashish Mehrotra) ने बताया था कि वह कई फोबिया से जूझ रहे हैं। लेकिन वह शो में जाकर अपने डर पर काबू पाना चाहते हैं। शो को लेकर उन्होंने कहा था, "हमें मालूम है कि हम सुरक्षित हाथों में होंगे और ये जानलेवा नहीं होगा। लेकिन इसके बाद भी ये डरावना है।"
