KKK 13 : ऐश्वर्या शर्मा ने दी शिव ठाकरे को मात, रोहित शेट्टी के शो से हुए बाहर

KKK 13 : बीते एपिसोड की बात करे तो कल रात हुए स्टंट में शो का सबसे बेहतरीन कलाकार एलिमिनेट हो गया जिसे ऐश्वर्या शर्मा ने टक्कर दी। वह कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस फेम शिव ठाकरे है, इतनी जल्दी उनको शो से बाहर देखकर फैंस निराश हो गए हैं।

KKK 13 : टीवी का फेमस शो खतरों के खिलाड़ी का 13 ( Khatron Ke Khiladi 13 ) सीजन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) के इस शो में टीवी के नामी कलाकार खतरों से खेलते नजर आ रहे हैं। इस शो में ऐश्वर्या शर्मा ( Aishwarya Sharma) , शिव ठाकरे ( Shiv Thakre) , डेजी शाह ( Daisy Shah) , अर्चना गौतम( Archana Gautam) और अर्जित तनेजा जैसे कलाकार फैंस को एंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। शो के अब तक आठ एपिसोड ऑन एयर हो चुके हैं। बीते एपिसोड की बात करे तो कल रात हुए स्टंट में शो का सबसे बेहतरीन कलाकार एलिमिनेट हो गया जिसे ऐश्वर्या शर्मा ने टक्कर दी। वह कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस फेम शिव ठाकरे है, इतनी जल्दी उनको शो से बाहर देखकर फैंस निराश हो गए हैं।

khatron ke khiladi 13 shiv thakare eliminated from show

हुआ यह की रविवार को हुए टास्क में ऐश्वर्या शर्मा और शिव ठाकरे के बीच भिड़ंत हुई जिसमें ऐश्वर्या ने शिव को हराकर शो की रेस से बाहर कर दिया। ऐश्वर्या ने स्टंट को 10 मिनट 3 सेकंड में पूरा किया, वहीं शिव ठाकरे ने स्टंट को 11 मिनट 46 सेकंड में स्टंट किया। देरी से स्टंट करने की वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।

End of Feed