टीवी मसाला

KKK 13 : ऐश्वर्या शर्मा ने दी शिव ठाकरे को मात, रोहित शेट्टी के शो से हुए बाहर

KKK 13 : बीते एपिसोड की बात करे तो कल रात हुए स्टंट में शो का सबसे बेहतरीन कलाकार एलिमिनेट हो गया जिसे ऐश्वर्या शर्मा ने टक्कर दी। वह कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस फेम शिव ठाकरे है, इतनी जल्दी उनको शो से बाहर देखकर फैंस निराश हो गए हैं।

Image

khatron ke khiladi 13 shiv thakare eliminated from show

KKK 13 : टीवी का फेमस शो खतरों के खिलाड़ी का 13 ( Khatron Ke Khiladi 13 ) सीजन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) के इस शो में टीवी के नामी कलाकार खतरों से खेलते नजर आ रहे हैं। इस शो में ऐश्वर्या शर्मा ( Aishwarya Sharma) , शिव ठाकरे ( Shiv Thakre) , डेजी शाह ( Daisy Shah) , अर्चना गौतम( Archana Gautam) और अर्जित तनेजा जैसे कलाकार फैंस को एंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। शो के अब तक आठ एपिसोड ऑन एयर हो चुके हैं। बीते एपिसोड की बात करे तो कल रात हुए स्टंट में शो का सबसे बेहतरीन कलाकार एलिमिनेट हो गया जिसे ऐश्वर्या शर्मा ने टक्कर दी। वह कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस फेम शिव ठाकरे है, इतनी जल्दी उनको शो से बाहर देखकर फैंस निराश हो गए हैं।

हुआ यह की रविवार को हुए टास्क में ऐश्वर्या शर्मा और शिव ठाकरे के बीच भिड़ंत हुई जिसमें ऐश्वर्या ने शिव को हराकर शो की रेस से बाहर कर दिया। ऐश्वर्या ने स्टंट को 10 मिनट 3 सेकंड में पूरा किया, वहीं शिव ठाकरे ने स्टंट को 11 मिनट 46 सेकंड में स्टंट किया। देरी से स्टंट करने की वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।

बता दे कि अब शो में ऐश्वर्या शर्मा के साथ, साउंडस मौफाकिर, डेजी शाह, अर्जित तनेजा, नायरा एम बनर्जी, शीजान खान, रश्मीत कौर, डिनो जेम्स, अर्चना गौतम, और अंजुम फकीह बचे हुए हैं। अंजुम फकीह ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article