KKK 13: रोहित शेट्टी के शो में होगी टीवी की इन दो हसीनाओं की एंट्री, शो में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 10, 2023, 05:04 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग केपटाउन में चल रहा है। सेट से कंटेस्टेंट्स लगातार अपनी फोटो शेयर कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स आने वाला है। ये कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं टीवी की हसीनाएं हैं।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। खिलाड़ी केपटाउन में शो की शूटिंग कर रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और हिना खान (Hina Khan) जल्द खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली हैं। दिव्यांका और हिना के फैंस इस बात से बेहद खुश है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि हिना और दिव्यांका शो में बतौर गेस्ट नजर आएंगे या फिर कंटेस्टेंट्स के साथ खेलेंगे।

End of Feed