Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke khiladi 13) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। ये शो जल्द ऑन एयर होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग मई महीने के आखिरी हफ्ते या जून के फर्स्ट वीक में शुरू होगी। शो के पिछले सीजन को दर्शकों को भरपूर प्यार मिला था। मेकर्स शो के लिए अलग- अलग कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। मेकर्स ने शो के टीवी के हैंडसम हंक धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) को अप्रोच किया है। धीरज और मेकर्स के बीच इस शो को लेकर बात चल रही हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी भी नाम को ऑफिशियल नहीं किया है।
rohit shetty and dheeraj dhoopar (credit pic: instagram)
धीरज धूपर इससे पहले झलक दिखला जा 10 में नजर आए थे। एक्टर ने अपनी चोट की वजह से शो को बीच में ही छोड़ दिया था। धीरज कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। एक्टर को कुंडली भाग्या शो में करण लूथरा के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्टर की गिनती टीवी के टॉप एक्टर्स में होती है। धीरज को खतरों के खिलाड़ी में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।
धीरज से पहले भी कई टीवी स्टार्स का नाम सामने आ चुका है। इस लिस्ट में शिव ठाकरे से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी का नाम शामिल है। खतरों के खिलाड़ी की हर सीजन पुराने वाले से लेवल अप होता है। इस बार भी शो में खतरो का लेवल दोगुना होगा। शिव ठाकरे ने बिग बॉस 16 में भी बताया था कि अगर उन्हें ये शो ऑफर होता है तो वो जरूर इसका हिस्सा बनेंगे। पिछला सीजन कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने जीता था। शो के फर्स्ट रनरअप फैजल शेख बने थे। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
