टीवी मसाला

Bekaaboo Spoiler: Shalin bhanot-Eisha Singh के शो में खुलेगा हजारों साल पुराना राज, इस जन्म में फिर होगी प्यार की शुरुआत!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 25, 2023, 01:30 PM IST

Bekaaboo Spoiler Alert Shalin Bhanot and Eisha Singh TV Serial New Promo: टीवी सीरियल बेकाबू का​​ नया प्रोमो सामने आया है जिसमें हजारों साल पहले दो दिलों में प्यार था इसकी एक झलक देखने को मिली है। जहां शालीन और ईशा दोनों के किरदारों को ऐसा महसूस होने लगा है कि उनका पहले कोई पुराना कनेक्शन रहा है।

Image

Bekaaboo TV Show

Bekaaboo TV Serial New Promo: एकता कपूर का नया शो ‘बेकाबू’ ऑन एयर होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 18 मार्च से कलर्स टीवी पर शुरू हुए इस सुपरनैचुरल टीवी सीरियल ने पहली बार में ही दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है। टीवी सीरियल में शालीन भनोट और ईशा सिंह लीड रोल में हैं। सीरियल में शालीन को फिलहाल ग्रे शेड किरदार में दिखाया जा रहा है लेकिन अब अतीत के कुछ पन्ने खुलने वाले हैं और कहानी बहुत ही ज्यादा रोमांचक हो जाएगी।

टीवी सीरियल बेकाबू का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें हजारों साल पहले दो दिलों में प्यार था इसकी एक झलक देखने को मिली है। जहां शालीन और ईशा दोनों के किरदारों को ऐसा महसूस होने लगा है कि उनका पहले कोई पुराना कनेक्शन रहा है। क्योंकि ये जब भी आमने-सामने होते हैं तो इनको कुछ अलग फील होता है। साथ ही इनके दिल में भी जल्द ही कुछ-कुछ होने लगेगा। इसी के साथ दर्शकों के सामने जल्द ही इनकी हजारों साल पुरानी प्रेम-कहानी की झलक भी देखने को मिलेगी कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि ये अलग हुए और अब इन जन्म में फिर से पास आ रहे हैं। यहां देखें बेकाबू का प्रोमो-

टीवी सीरियल बेकाबू के जरिए अपने 20 साल के करियर में पहली बार शालीन भनोट लीड रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका ये नया अवतार बेहद पसंद आ रहा है। बेकाबू में शालीन और ईशा सिंह के साथ एक्ट्रेस शिवांगी जोशी, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और जैन इमाम भी इसका हिस्सा हैं। नागिन की तरह ही एकता कपूर बेकाबू नाम का ये फैंटसी फिक्शन ड्रामा शो लेकर आई हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article