टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13: टीवी का ये हैंडसम हंक बनेगा रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा, शो में खेलेंगे खतरनाक खेल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 25, 2023, 02:59 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। शो में अब इस हैंडसम हंक की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने शो के लिए धीरज धूपर (Dheeraaj Dhoopar) को अप्रोच किया है। इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड है।

Image

rohit shetty and dheeraj dhoopar (credit pic: instagram)

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke khiladi 13) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। ये शो जल्द ऑन एयर होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग मई महीने के आखिरी हफ्ते या जून के फर्स्ट वीक में शुरू होगी। शो के पिछले सीजन को दर्शकों को भरपूर प्यार मिला था। मेकर्स शो के लिए अलग- अलग कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। मेकर्स ने शो के टीवी के हैंडसम हंक धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) को अप्रोच किया है। धीरज और मेकर्स के बीच इस शो को लेकर बात चल रही हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी भी नाम को ऑफिशियल नहीं किया है।

धीरज धूपर इससे पहले झलक दिखला जा 10 में नजर आए थे। एक्टर ने अपनी चोट की वजह से शो को बीच में ही छोड़ दिया था। धीरज कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। एक्टर को कुंडली भाग्या शो में करण लूथरा के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्टर की गिनती टीवी के टॉप एक्टर्स में होती है। धीरज को खतरों के खिलाड़ी में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

धीरज से पहले भी कई टीवी स्टार्स का नाम सामने आ चुका है। इस लिस्ट में शिव ठाकरे से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी का नाम शामिल है। खतरों के खिलाड़ी की हर सीजन पुराने वाले से लेवल अप होता है। इस बार भी शो में खतरो का लेवल दोगुना होगा। शिव ठाकरे ने बिग बॉस 16 में भी बताया था कि अगर उन्हें ये शो ऑफर होता है तो वो जरूर इसका हिस्सा बनेंगे। पिछला सीजन कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने जीता था। शो के फर्स्ट रनरअप फैजल शेख बने थे। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article