टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13 में नजर आएंगी अंजिल अरोड़ा, रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलने के लिए है तैयार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 19, 2023, 08:40 PM IST

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) का धमाकेदार आगाज जल्द होने वाला है। शो को लेकर हर दिन एक नया अपडेट सामने आ रहा है। शो में कच्चा बादाम फेम अंजिल अरोड़ा की एंट्री हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की तरफ इशारा करते हुए कहा है कि वो शो में नजर आएंगी।

Image

anjali in kkk 13 (credit pic: instgram)

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स इस शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। फैंस इस बात को जानने के लिए काफी उत्सुक है कि कौन- कौन से खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा होंगी। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का हिंट दिया। एक्ट्रेस हाल ही में शिव ठाकरे की पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी में अंजलि से पूछा गया कि क्या आप रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेना चाहती हैं।

एक्ट्रेस ने इसका जवाब दिया क्यों नहीं। उनसे आगे कहा गया कि तो क्या हम मान ले आप खतरों के खिलाड़ी पर नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, हो सकता है।अंजलि से पूछा गया आप इस शो में जाने के लिए अपने किस खतरे पर काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, मुझे सबसे ज्यादा छिपकली से डर लगता है। मैं उसी डर को कम करने की कोशिश कर रही हूं। मुझे सांप और कॉक्रोच से उतना डर नहीं लगता है।

खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेंगी अंजलि अरोड़ा

खतरों के खिलाड़ी 13 अंजलि का दूसरा रियलिटी शो होगा। इससे पहले वो कंगना रनौत के शो लॉकअप में नजर आई थी। इस शो से एक्ट्रेस को घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी। शो में अंजिल और मुनव्वर फारूकी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अंजलि अरोड़ा के अलावा शिव ठाकरे, अर्चना गौतम को भी अप्रोच किया गया है। अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट ने कंफर्मेंशन नहीं दिया है। खतरों के खिलाड़ी का पिछला सीजन काफी हिट रहा था। फैंस इस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article