Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के कुछ कंटेस्टेंट्स को सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का ऑफर भी मिला है। खबर सामने आ रही हैं कि बिग बॉस 17 के मेकर्स अब शो की शुरुआत से पहले कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस लिस्ट में ऐश्वर्या शर्मा, अंजुम फकीह और अर्जित तनेजा का नाम भी शामिल हो गया है। दावा किया जा रहा है कि रोहित शेट्टी के इन तीनों कंटेस्टेंट्स को सलमान खान के रियलिटी शो में शामिल होने का ऑफर मिला है। इसके साथ ही बिग बॉस ओटीटी 2 के भी कुंछ कंटेस्टेंट बिग बॉस 17 में शामिल हो सकते हैं, यहां उनके नामों पर भी चर्चा करेंगे। आइए बिग बॉस 17 से जुड़े इस पूरे अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
Khatron Ke Khiladi 13 Contestants in Bigg Boss 17
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: जिया शंकर पर घरवालों ने ढाए सितम, निकल पड़े जाद हदीद के आंसू! टॉर्चर टास्क में दिखा लव एंगल
बिग बॉस 17 में शामिल हो सकते हैं ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट अंजुम फकीह, अर्जित तनेजा और ऐश्वर्या शर्मा को सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का ऑफर मिला है, हालांकि अभी तक तीनों में से किसी भी कंटेस्टेंट की एंट्री पक्की नहीं हुई है। इसके साथ ही एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मनीषा रानी, बेबिका ध्रुवे और अभिषेक मलहान को भी बिग बॉस 17 में शामिल करने के बारे में मेकर्स सोच रहे हैं। हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी अभी हमारे पास नहीं है। बिग बॉस ओटीटी 2 भी धमाल मचा रहा है। इसे फ्री में जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग पूरी हो चुकी है, दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या शर्मा, डिनो जेम्स और अर्जित तनेजा को रोहित शेट्टी के शो के फाइनल में एंट्री मिल गई है।
