टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: बेबीका ध्रुवे ने पूजा भट्ट के सामने खोला जैद हदीद के तलाक का कच्चा-चिठ्ठा, कहा 'वो पढ़ी-लिखी लड़की के सामने नही' .....

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2023, 10:03 AM IST

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में इन दिनों काफी मिर्च मसाला देखने को मिल रहा है। हाल ही के एपिसोड में बेबीका ध्रुवे पूजा भट्ट को जैद हदीद के तलाक के बारें में बात करती हुई नजर आ रही हैं। इस रिपोर्ट में जानिए आखरीकार जैद का तलाक क्यों हुआ।

Image

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में इन दिनों काफी मिर्च मसाला देखने को मिल रहा है। हाल ही के एपिसोड में बेबीका ध्रुवे पूजा भट्ट को जैद हदीद के तलाक के बारें में बात करती हुई नजर आ रही हैं। इस रिपोर्ट में जानिए आखरीकार जैद का तलाक क्यों हुआ।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। शो में इन दिनों काफी मिर्च मसाला दर्शकों को देखने मिल रहा है। हाल ही के एपिसोड में बेबीका ध्रुवे पूजा भट्ट को जैद हदीद के तलाक के बारे में बता रही थी। बेबीका की इन बातों को सुन सभी दर्शक काफी चौंक गए साथ में उनकी इस हरकत को लेकर काफी नाराजगी जताई है।

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के एक एपिसोड में बेबीका धुर्वे (Bebika Dhruve) और पूजा भट्ट गार्डन में बैठकर जैद के औरतों की तरफ व्यवहार को लेकर बातें कर रहे थे। तभी बेबीका पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को जैद के तलाक के बारे में बताते हुए कहती है कि उसकी पहली बीवी काफी पढ़ी लिखी थी। उसने बताया की वो स्ट्रांग औरतों के सामने टिक नहीं पता है, उसे ऐसी लड़की चाहिए जो उसकी सुने और मासूम हो। पूजा भट्ट इस बात को सुन कहती है की सिर्फ जैद ही नहीं दुनिया के सभी मर्दों को ऐसी औरतें पसंद हैं, जो उनसे दबकर रहें। पूजा और बेबीका इन बातों को सुन फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है।

इसी बातचीत के दौरान जिया शंकर वहां से गुजर रही होती है और सब सुन लेती है। जिया घर के अंदर जाकर अविनाश से कहती है कि बेबीका जैद के तलाक के बारें में पूजा से बात कर रही हैं। मैंने जैद हदीद (Jaid Hadid) से पूछा की क्या तुमने उसे अपने तलाक के बारे में बताय है, लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया। जानकरी के लिए बता दें की इस बार घर से बेघर होने के लिए साइरस, फलक, पूजा, मनीषा, बेबीका, अविनाश और जैद नॉमिनेट हुए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article