Kavya Ek Jazba Ek Junoon Promo: सीरियल इमली से घर-घर में मशहूर हुई सुंबुल तौकीर खान का अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अब सुंबुल तौकीर की झोली में टीवी का एक नया सीरियल आ गिरा है। हाल ही में एक्ट्रेस के नया टीवी शो काव्या एक जज्बा एक जुनून' का प्रोमो रिलीज हो गया है। जिसे देख सभी काफी ज्यादा हैरान भी हो गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए शो का पहला प्रोमो।
टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer Khan) जल्द ही सोनी टीवी चैनल के नए सीरियल 'काव्या एक जज्बा एक जुनून' (Kavya Ek Jazba Ek Junoon) नजर आने वाली हैं। इस सीरियल के पहला प्रोमो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। प्रोमो में देखने को मिलेगा कि काव्या के पिता सरकारी दफ्तर में अफसर के सामने गिड़गिड़ा रहे होते हैं, लेकिन वो उनकी बात नहीं सुनता। इसी दौरान काव्या अपनी मां से पूछती है की कोई पापा की बात क्यों नहीं सुन रहा। उसी के बाद सुंबुल तौकीर आईएसएस बनकर गाड़ी से निकलती है। उसी दौरान एक छोटी बच्ची काव्या से मदद मांगती है और उसे गले भी लगा लेती है। प्रोमो देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं, कमेंट करते हुए एक यूजर लिखता है कि सुंबुल अब पर्दे पर वापिस आ गई है, मैं सीरियल के लिए काफी उत्सुक हैं। इसी के साथ एक यूजर कहता है कि प्रोमो देख दिया और बाती की संध्या राठी की याद आ गई। अब देखना दिलस्चप होगा की सुंबुल इस सीरियल के क्या धमाल कर पाएंगी।
