Kaun Banega Crorepati 17: दर्शकों का सबसे पसंदीदा टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का टेलिकास्ट होने के इंतजार सभी को होता है। साल 2000 में ये शो लॉन्च हुआ था जिसने सभी के दिल में जगह बनाई। टीवी दुनिया का ये एक पहला शो है जो करीब 25 साल से चल रहा है। शो को सालों से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ही कर रहे हैं। हर साल खबरें उड़ती हैं कि नए सीजन को अमिताभ अपनी सेहत की वजह से होस्ट नहीं करेंगे। क्यूँकि दर्शकों का दिल ना टूटे अमिताभ हर बार एक नए जोश के साथ शो में कदम रखते हैं। इस बीच मेकर्स ने फैंस को सप्राइज़ दिया है।
सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के 17वें सीजन का पहला प्रोमो शेयर किया। प्रोमो कि शुरुआत एक घमंडी बिजनेसमैन से होती है जो एक सेल्समैन पर जूतों के साथ महंगे कार्पेट पर बैठने के लिए चिल्लाता है। बिजनेसमैन कहेगा कि ये कार्पेट लंदन से लाया हूँ कोई भी इसके उपर बैठ जाएगा। ऐसे में शख्स उसकी अक्कल ठिकाने लगाते हुए उसे कार्पेट कि चीज से बना हुआ उसके बारें में जानकारी देगा। साथ ही उसके साथ 11 रुपए भी रखकर चला जाएगा।
तभी प्रोमो में आगे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) नजर आएंगे ये कहते हुए कि जहां अक्ल है वहाँ अकड़ है।' तुरंत ही बैकग्राउन्ड में गाना और अमिताभ बच्चन का केबीसी वाला लुक आज जाता है। अमिताभ सभी को बताते हैं कि 11 अगस्त हो शो का 17वां सीजन लॉन्च किया जाएगा। मंडे तो फ्राइडे शो 9 बजे लोगों के बीच प्रसारित होगा।
