Kaun Banega Crorepati 16 Samay Raina Offers Bribery To Amitabh Bachchan: टीवी के धमाकेदार शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति 16' को होस्ट करते हैं जो कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब के साथ-साथ उनसे निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी करते हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में हर वीकेंड पर स्पेशल गेस्ट की एंट्री होती है। वहीं इस बार मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और भुवन बाम जैसे सितारे शो पर नजर आएंगे। हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 16' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें समय रैना (Samay Raina) सरेआम अमिताभ बच्चन को रिश्वत ऑफर करते नजर आए। केबीसी 16 से जुड़ा ये वीडियो देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शो में हुई अपने साथ बदतमीजी पर Urfi Javed ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'मेरी तुलना मिया खलीफा के साथ'...
समय रैना ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) से जुड़ा वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। समय रैना (Samay Raina), अमिताभ बच्चन से कहते नजर आए कि मैं यहां पर एक ही काम से आया हूं, क्योंकि आपने हमारा एक भी काम नहीं देखा है। अगर आप हमारा काम देख लेते तो लाइफलाइन सोनी वालों को लगी होती। समय रैना ने अमिताभ बच्चन को रिश्वत ऑफर करते हुए कहा, "सर हम 50-50 कर सकते हैं क्या?" इसपर अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया कि ये ऑप्शन ही नहीं है। वहीं समय रैना ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "सर आप हमें जवाब दे दो, हम रकम 50-50 कर लेते हैं।"
'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में अमिताभ बच्चन ने समय रैना (Samay Raina) से पूछा, "क्या ऐसा कभी हुआ है कि आपने कोई जोक क्रैक किया हो और कोई हंसा न हो?" इसपर समय रैना ने कहा कि मुझे बहुत दुख है कि आपने ये सवाल मुझसे ही क्यों किया, यहां और भी तो थे। खैर रही होगी मुझमें भी कोई बात, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता। केबीसी 16 से जुड़ा समय रैना का वीडियो देख फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "गलत आदमी को बुला लिया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "समय का समय नहीं, दौर चल रहा है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "समय क्लीन कॉमेडी भी करता है, लेटेंट ने जबरदस्ती बदनाम किया हुआ है।"
