टीवी मसाला

KBC 16: 22 की उम्र में सीजन का पहला करोड़पति बना जम्मू-कश्मीर से आया ये शख्स, इनाम में कार भी ले गया साथ

Chander Prakash From Jammu And Kashmir Become First Crorepati in KBC 16: टीवी के धमाकेदार शो "कौन बनेगा करोड़पति 16' को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। जम्मू और कश्मीर से आए चंद्र प्रकाश ने जबरदस्त अंदाज में गेम खेलते हुए एक करोड़ रुपये जीत लिये, साथ ही उन्हें कार भी मिली।

Image

'कौन बनेगा करोड़पति 16' को मिला पहला करोड़पति

Chander Prakash From Jammu And Kashmir Become First Crorepati in KBC 16: टीवी के धमाकेदार शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' ने दर्शकों का तो मनोरंजन किया ही है, साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी तूफान मचा दिया है। खास बात तो यह है कि 'कौन बनेगा करोड़पति 16' को अपना पहला करोड़पति मिल चुका है। जम्मू और कश्मीर से आए 22 वर्षीय चंदर प्रकाश ने जबरदस्त अंदाज में गेम खेलते हुए 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में एक करोड़ रुपये जीत लिये। इतना ही नहीं, चंद्र प्रकाश को इनाम में कार भी दी गई।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया, जिसमें अमिताभ बच्चन जोर से एक करोड़ चिल्लाते नजर आए। अमिताभ बच्चन ने इस खुशी में चंद्र प्रकाश को गले भी लगा लिया। बता दें कि 7 करोड़ रुपये वाले सवाल का जवाब भी चंद्र प्रकाश को पता था, लेकिन वो कंफ्यूजन के कारण रिस्क नहीं लेना चाहते थे। साथ ही उनके पास कोई लाइफलाइन भी नहीं बची थी, ऐसे में उन्होंने एक करोड़ रुपये जीतने के बाद गेम छोड़ने का फैसला किया।

क्या था 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में 7 करोड़ रुपये वाला सवाल

चंद्र प्रकाश से पूछा गया 7 करोड़ रुपये का सवाल था, "1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेज माता-पिता से पैदा हुआ पहला रिकॉर्डेड बच्चा कौन था?" इसके ऑप्शन थे, 1) वर्जीनिया डेयर, 2) वर्जीनिया हॉल 3) वर्जीनिया कॉफी 4) वर्जीनिया सिंक। इसका सही जवाब था 'वर्जीनिया डेयर।'

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article