टीवी मसाला

KBC 16: परिवार में मचे कलह को ताक पर रख अमिताभ बच्चन ने शुरू की शूटिंग, धाकड़ अंदाज में की सेट पर एंट्री

Amitabh Bachchan Shares Kaun Banega Crorepati 16 Shooting: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने दमदार रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के साथ टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है और इससे जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की है, जो कि खूब वायरल हो रही है।

Image

अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कौन बनेगा करोड़पति 16' की शूटिंग

Amitabh Bachchan Shares Kaun Banega Crorepati 16 Shooting: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सिनेमा की दुनिया में तो धूम मचाया ही है, साथ ही वह टीवी पर भी तूफान लाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अमिताभ बच्चन हर साल अपने रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ टीवी पर खूब धूम मचाते हैं। खास बात तो यह है कि अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के नए सीजन के साथ एंट्री मारने वाले हैं। उन्होंने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिससे जुड़ी तस्वीरें बॉलीवुड के महानायक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की इन फोटोज को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट का स्तर भी अलग ही है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) के सेट की झलक दिखाते हुए ट्विटर हैंडल पर लिखा, "कौन बनेगा करोड़पति 16' में वापसी।" उनके ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट थी, जिसमें वह हॉटसीट के पास बाहें फैलाए खड़े नजर आए। इसके अलावा भी अमिताभ बच्चन ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वह सेट की ओर भागते दिखाई दिये। अमिताभ बच्चन ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "हां वापिस आ चुका हूं और रुटीन में कोई बदलाव नहीं है। दौड़ चालू हो गई है।"

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) से जुड़ी फोटोज देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो सर, वही ऊर्जा, वही उत्साह, ढेर सारा सम्मान।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तो सवाल शुरू किया जाए...।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आप ही मेरे 'कौन बनेगा करोड़पति 16' देखने का कारण हो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article