KBC 14 Promo: ऐसा क्या किया बेटे ने की अमिताभ बच्चन की आंखों में आ गए आंसू, जया बच्चन के सवाल पर सोच में पड़ गए बिग बी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 05:30 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14 : कौन बेनगा करोड़पति के मंच पर हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन बेहद खास होगा। शो में अमिताभ बच्चन के साथ इस बार जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी शामिल होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन का जन्मदिन होगा बेहद खास
  • पहली बार केबीसी के हॉटसीट पर नजर आएंगी जया बच्चन
  • केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ शामिल होंगे बेटे अभिषेक और पत्नी जया बच्चन

Kaun Banega Crorepati 14 : हिंदी सिनेमा के शंहशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का 11 अक्टूबर 2022 को जन्मदिन आता है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एक्टिंग से लेकर उनके स्टाइल तक का हर कोई दीवाना है। बिग बी पिछले 22 साल से कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) होस्ट कर रहे हैं। उनके बिना शायद ये शो अधूरा है। हर साल कौन बनेगा करोड़पति पर बिग बी का बर्थडे खास तरीफे से सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर इस बार शो में उनकी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आएंगे। मेकर्स की तरफ से शो के कई प्रोमो आउट हो चुके हैं। इस बार बिग बी केबीसी के मंच पर अपने जीवन से जुड़े दिलचस्प खुलासे करने वाले हैं।

kbc

Kaun Banega Crorepati 14 (image : instagram)

प्रोमो में जया बच्चन अमिताभ बच्चन और अभिषेक से हॉटसीट पर बैठकर सवाल पूछेंगी। जया बच्चन के सवाल सुनकर अमित जी हैरान हो जाते हैं। जया के सवाल पर अभिषेक अपने पिता को मजेदार सलाह देते दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed