Katha Ankahee: TRP की खातिर लीप का सहारा लेंगे मेकर्स, कथा और वियान की जिंदगी में आएगा ट्विस्ट

Katha Ankahee To Have Leap For TRP: सोनी टीवी के धमाकेदार शो 'कथा अनकही' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जल्द ही शो में लीप आने वाला है और इस बात की पुष्टि खुद कथा यानी अदिति शर्मा ने की है।

Katha Ankahee To Have Leap For TRP: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा और एक्टर अदनान खान के शो 'कथा अनकही' (Katha Ankahee) ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो की कहानी के साथ-साथ अदिति शर्मा (Aditi Sharma) और अदनान खान की जोड़ी ने भी फैंस के दिलों में खूब जगह बनाई है। इन दिनों 'कथा अनकही' में कथा और वियान की शादी की तैयारी जोरों-शोरों पर चल रही है, जिससे दर्शकों ने भी खुद को बखूबी बांधा हुआ है। वहीं अब 'कथा अनकही' को लेकर खबर आ रही है कि शो में जल्द ही लीप आने वाला है।

End of Feed