टीवी मसाला

कश्मीरा शाह ने राखी सावंत को किया सपोर्ट, बोलीं- मैं आदिल की बैंड बजा दूंगी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 25, 2023, 04:39 PM IST

राखी सावंत अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। राखी को इंडस्ट्री के लोगों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। राखी की पुरानी दोस्त एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने सपोर्ट किया है। कश्मीरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

kashmera and rakhi (credit pic: instagram)

राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी ने पति पर मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। आदिल इस समय जेल में है। राखी और आदिल का केस कोर्ट में चल रहा है। एक्ट्रेस ने अदालत में इंसाफ की गुहार लगाई है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से लेकर कई सितारों का सपोर्ट मिल रहा है। अब राखी के सपोर्ट में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) उतरी हैं। कश्मीरा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कश्मीरा कहती हैं कि मैं इतने दिनों से अमेरिका में थीं। आदिल मैं तुम्हारी बैंड बजा दूंगी। राखी को अकेले मत समझना। कश्मीरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कश्मीरा का ये वीडियो बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स की पार्टी है। इस पार्टी में प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर शिव ठाकरे समेत कई सितारें शामिल हुए थे।

कश्मीरा का वीडियो हुआ वायरल

कश्मीरा के वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, राखी को मिला अपनी दोस्त का साथ। दूसरे यूजर ने लिखा, ये बात दीदी। तीसरे यूजर ने लिखा, ड्रामा क्वीन नंबर 2। कई यूजर्स कश्मीरा की आलोचना भी कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि दीदी ने इतनी पी रखी है कि समझ नहीं आ रहा है कि क्या बोल रही हैं।

राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी से साल 2022 के मई महीने में शादी की थी। राखी ने कुछ समय पहले अपनी शादी का खुलासा किया था। एक्ट्रेस की शादी की खबर जानकर लोग हैरान हो गए थे। राखी हर रोज आदिल को लेकर एक नया खुलासा करती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article