टीवी मसाला

"मैं उसको थप्पड़ मार दूँगी", अर्चना गौतम पर फूटा कश्मीरा शाह का गुस्सा, क्या है वजह?

Kashmera shah slams Archana Gautam because of this reason: कश्मीरा शाह जो अभी लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में नजर आ रही हैं के एक एपिसोड के दौरान अर्चना गौतम का व्यवहार पसंद नहीं आया। इसी शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ की कश्मीरा शाह ने कहा कि वो अर्चना गौतम को थप्पड़ मार देंगी।

Image

Kashmera shah slams Archana Gautam because of this reason

Kashmera shah slams Archana Gautam because of this reason: कश्मीरा इस समय अपने पति कृष्णा अभिषेक के साथ लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में नजर आ रही हैं। वह हमेशा से अपने सीधे-सादे स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। इस समय लाफ्टर शेफ्स शो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और टीआरपी चार्ट पर शीर्ष पांच शो में शामिल है। इस शो मशहूर हस्तियों के बीच खाना बनाने का काम्पिटिशन होता है। हरपाल सिंह इस शो के जज हैं जबकि भारती सिंह इस शो को होस्ट करती नजर आ रही हैं। अब इसी शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ की कश्मीरा शाह ने कहा कि वो अर्चना गौतम को थप्पड़ मार देंगी। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

लाफ्टर शेफ्स शो के दौरान अर्चना गौतम, कृष्णा और कश्मीरा की मदद करने आई थीं। लेकीन वहाँ कश्मीरा को अर्चना का स्वभाव पसंद नहीं आया। अब, हाल ही में फिलमीबीट के साथ एक इंटरव्यू में, कश्मीरा शाह ने खुलासा किया कि उन्हें कृष्णा के प्रति अर्चना का व्यवहार पसंद नहीं आया। उन्होंने खुलासा किया कि लाफ्टर शेफ्स के हालिया एपिसोड के दौरान, अर्चना गौतम उनकी मदद करने आई थीं, लेकिन उन्हें उनका कृष्णा के करीब आना पसंद नहीं आया।

उन्होंने खुलासा किया कि अर्चना ने मजाक में कृष्णा से उन्हें पीछे से गले लगाने के लिए कहा, जिससे कश्मीरा चिढ़ गईं। कश्मीरा ने खुलासा किया कि उन्होंने अर्चना से ठीक से व्यवहार करने के लिए कहा, अन्यथा वह उन्हें थप्पड़ मार देंगी। कश्मीरा ने कहा कि अगर कोई महिला आपके पति को पीछे से गले लगाने के लिए कहती है तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकती है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article