टीवी मसाला

Arti Singh की शादी में गोविंदा के पैर छूकर कश्मीरा शाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर जताया मामा का आभार

Kashmera Shah Apologise To Govinda While Touching Feet: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी की धूम हर जगह देखने को मिली। उनकी शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। वहीं अब कश्मीरा शाह ने भी शादी से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है, जो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

Image

कश्मीरा शाह ने साझा किया आरती सिंह की शादी का वीडियो

Kashmera Shah Apologise To Govinda While Touching Feet: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह ने बीते 25 अप्रैल को दीपक चौहान के साथ शादी रचाई। आरती सिंह की शादी में टीवी के कई नामी सितारे तो आए ही, साथ ही कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी शिरकत की। आरती सिंह की शादी के वीडियो और फोटोज से पूरा सोशल मीडिया पटा हुआ था। यहां तक कि मामा गोविंदा ने भी अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ आरती सिंह (Arti Singh) की शादी में शिरकत की। वहीं अब कश्मीरा शाह ने भी आरती सिंह की शादी से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मामा गोविंदा के पैर छूती नजर आईं।

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने आरती सिंह (Arti Singh) की शादी से जुड़ी सारी झलकियां दिखाईं। कश्मीरा शाह के वीडियो में बारात भी झलक दिखी, जिसमें वह अपने ननदोई के गाल खींचती नजर आईं। वहीं जब आरती सिंह ने एंट्री की तो कश्मीरा शाह की आंखों में आंसू आ गए। इसके साथ-साथ कश्मीरा शाह ने मामा गोविंदा और यशवर्धन आहूजा की भी झलक दिखाई। वीडियो में नजर आया कि गोविंदा के आते ही कश्मीरा शाह ने उनके पैर छूकर हाथ जोड़ लिये। हालांकि इस दौरान गोविंदा ने भी सब पर खूब प्यार लुटाया और कृष्णा अभिषेक के बच्चों को भी आशीर्वाद दिया।

कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "क्या खूबसूरत शादी थी, जिस तरह तुमने चाही बिल्कुल वैसी ही आरती और तुम बिल्कुल डॉल लग रही थी इस आउटफिट में। सभी मेहमानों के शादी में आने का शुक्रिया, मुझे माफ करना अगर मैं किसी से मिल न पाई हूं तो। सबसे बड़ा शुक्रिया हीरो नंबर 1 और यशवर्धन आहूजा का जो शादी में आए। सभी दोस्तों ने कपल पर खूब सारा प्यार लुटाया।" बता दें कि शादी में गोविंदा के आने से कश्मीरा शाह की खुशी अलग ही स्तर पर थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article