टीवी मसाला

गोविंदा की बहू होकर भी ढंग के कपड़े नहीं पहनती कश्मीरा शाह, साड़ी देख लोगों ने कहा 'बर्तन बेचने वाली...'

Kashmera Shah Outfit Trolled: एक्ट्रेस कश्मीरा शाह को शो 'लाफ्टर शेफ' सीजन 2 (Laughter Chefs 2) के सेट पर स्पॉट किया गया। ऐसे में जब लोगों ने कश्मीरा शाह का आउट्फिट देखा तो सभी हैरान रह गए। सिर्फ यही नहीं ट्रोलर्स ने उनके आउट्फिट का मजाक बनाते हुए जमकर ट्रोल किया।

Image

Kashmera Shah Outfit Trolled

Kashmera Shah Outfit Trolled: कलर्स टीवी का शो 'लाफ्टर शेफ 2' अपने नए सीजन के साथ खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स के चलते शो को जनता से काफी प्यार भी मिलता हुआ नजर आया। टीआरपी की भी दुनिया में शो गदर काट रहा है। तभी रेटिंग सातवें आसमान पर चढ़ अन्य सीरियल को टक्कर दे रहा है। इस बीच सेट पर शो में नजर आ रहीं कश्मीरा शाह स्पॉट हुईं, लेकिन तुरंत ही वो ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गई। आखरी ऐसा क्या हुआ कश्मीरा संग जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef) के सेट पर कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की बीवी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) स्पॉट हुईं। इस दौरान कश्मीरा ने फ्लोरोसेंट पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इसी के साथ साड़ी का पल्लू स्नेक पैटर्न में था जो काफी अतरंगी नजर आ रहा था। कश्मीरा शाह का ये आउटफिट मानों उनके लिए मुसीबत बन गया। दरअसल लोगों को कश्मीरा शाह का ये लुक पसंद बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने तो उनके इस आउट्फिट को देख लिखा कि जरा भी अच्छी नहीं लग रही बर्तन बेचने वाली गंगूबाई लग रही है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि कृष्णा की पत्नी को जल्द से जल्द एक अच्छे स्टाइलिश की जरूरत है।

ऐसे अन्य कई लोगों ने कश्मीरा का मजाक बनाया। बता दें ये पहली बार नहीं हुआ कश्मीरा का बहुत बार लोग ड्रेसिंग सेंस को लेकर खिल्ली उड़ा चुके हैं। लाफ्टर शेफ 2 की बात करें तो जल्द ही शो में करण कुंद्रा एंट्री लेंगे। वहीं खबरें उड़ रही थी कि अब्दु रोजिक ने चलते शो को बीच में छोड़ दिया था। हालांकि बाद में खबरें झूठी निकली।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article