Karishma Tanna ने बेटे के जन्म के 2 महीने बाद स्टेज पर दी धाकड़ परफॉर्मेंस, बोलीं- इस मां के भी सपने हैं

Karishma Tanna Performance After Two Month Of Postpartum: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने डिलीवरी के दो महीने बाद गरबा इवेंट में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इससे जुड़ा वीडियो भी एक्ट्रेस ने साझा किया है।

Karishma Tanna Performance After Two Month Of Postpartum: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। करिश्मा तन्ना इसी साल मम्मी बनी हैं। उन्होंने अगस्त महीने में बेटे को जन्म दिया था। हालांकि डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस डिप्रेशन में भी चली गई थीं। उन्होंने खुद बताया था कि कई बार उन्हें बगैर बात के रोना आता था। लेकिन अब करिश्मा तन्ना ने पोस्टपार्टम के दर्द को किनारे रख स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है। करिश्मा तन्ना ने हैदराबाद के गरबा इवेंट में जबरदस्त परफॉर्म किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपने दिल का हाल भी बयां किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अभी भी धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। लेकिन इस मां के भी सपने हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने क्यों ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? सालों बाद बताया सच; बोले- मैं बदनाम हुआ

Karishma Tanna ने डिलीवरी के 2 महीने बाद स्टेज पर दी धाकड़ परफॉर्मेंस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) वीडियो में गरबा इवेंट के दौरान धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस देती नजर आईं। बेटे के जन्म के दो महीने बाद ही करिश्मा तन्ना ने अपने आपको बखूबी फिट कर लिया। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "एक साल बाद मैंने गरबा डांस दोबारा किया और मेरा दिल भर आया है। पोस्टपार्टम के दो महीने बाद, मैं अभी भी ठीक हो रही हूं। मेरा वजन अभी भी कुछ किलोग्राम ज्यादा है, और मैं अपनी रिदम तलाश रही हूं। लेकिन इस मां के सपने हैं। मैं अपने परिवार के साथ खुध हूं और एक खुशी मैंने स्टेज पर भी ढूंढी जो हमेशा से मेरा हिस्सा रही है। मैं दोनों के लिए ही जगह बना रही हूं। काम करने के लिए, डांस के लिए और दर्शकों से ढेर सारे प्यार के लिए, क्या ब्लेसिंग है ये।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: राशन की खातिर कंटेस्टेंट्स ने मिलकर छीनी Arishfa Khan की लाइफलाइन, एक्ट्रेस ने जमकर किया बवाल

End of Feed