Alekha Advani Trolls As She Wears Dress Like Chum Darang: बॉलीवुड के चर्चित एक्टर आदर जैन की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर की भाभी अलेखा आडवाणी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। खासकर अपने और आदर जैन के रिलेशनशिप और शादी की वजह से अलेखा आडवाणी ने खूब लाइमलाइट बटोरी है। लेकिन हाल ही में अलेखा आडवाणी अपने एक वीडियो के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। इस वीडियो में अलेखा आडवाणी ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। वीडियो में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वो अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) की ड्रेस थी। दरअसल, यही ड्रेस कुछ दिनों पहले एक अवॉर्ड इवेंट के लिए चुम दरांग ने भी पहनी थी। वहीं अलेखा आडवाणी को इस आउटफिट में देख लोगों ने फिर से उनपर कमेंट्स करने शुरू कर दिये।
यह भी पढ़ें: RECALL: तारा सुतारिया संग आदर जैन-अलेखा आडवाणी की वो तस्वीर, जिसने दोनों के दामन पर लगाया "धोखेबाज" का धब्बा
अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) बीती रात एक इवेंट में वैसी ही ड्रेस पहनकर पहुंचीं, जो कुछ वक्त पहले चुम दरांग ने पहनी थी। अलेखा का ये वीडियो देखते ही लोगों के दिमाग में चुम दरांग का स्टाइल याद आ गया और सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की तुलना करनी शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने अलेखा आडवाणी को फैशन रिपीट के लिए ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, "दोनों ही खूबसूरत लग रहे हैं, लेकिन चुम इस आउटफिट में एलीगेंट और क्लासी लग रही थी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि अलेखा को स्टाइलिस्ट की जरूरत है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "चुम खूबसूरत लग रही थी। 'सस्ती कॉपी।" चौथे यूजर ने लिखा, "ये सिर्फ चीजें कॉपी करती या चुराती हुई ही दिखती है।"
अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) को ट्रोल करने वाले यहीं नहीं रुके। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने आदर जैन की पत्नी का सपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा, "कितनी प्यारी लग रही है ये इस ड्रेस में।" बता दें कि आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने 21 फरवरी को सात फेरे लिए थे।
