Karanvir Bohra Reaction on GHKKPM Leap: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। करणवीर बोहरा की एंट्री ने शो को टीआरपी में उछाल दिलाया है, जिससे मेकर्स काफी खुश हैं। हालांकि अब खबर की पुष्टि हो गई है की कहानी में जल्द लीप आएगा और नए किरदारों की एंट्री होने वाली है। अब शक्ति अरोड़ा के बाद करणवीर बोहरा ने अपना रिएक्शन दिया है और बताया की क्या उनका किरदार खत्म होने जा रहा है या नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खबर में जानिए एक्टर का रिएक्शन।
गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar) आने वाले लीप को लेकर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने कहा की देखिए, मैं इसके बारे में नहीं जानता; मैं बस इतना जानता हूं कि मुझे अपना काम करना है।आप जानते हैं, मुझे उम्मीद है कि यह शो नंबर वन बनेगा और हमें अपनी तरफ से जितना काम करना था, हमने किया है।” मुझे कुछ पता नहीं है। मैंने वास्तव में निर्माताओं से यह भी नहीं पूछा कि क्या हो रहा है। मैं बस इसका एक हिस्सा था।" कुछ समय के लिए, मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा। मैं अपना काम अपने तक ही सीमित रखता हूँ।
इसी के साथ कहा जा रहा है की लीप के बाद हितेश भारद्वाज, आस्था शर्मा और ऋचा राठोड़ नजर आने वाले हैं। फिर एक बार दर्शकों को लव ट्राइएंगल देखने को मिलेगा, हालांकि क्या यह टीआरपी बटोर पाएगा या नहीं। साथ ही टीआरपी गिरने की वजह आईपीएल था।
