टीवी मसाला

SRK-Kajol के गाने पर इस कदर झूमकर नाचे करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर, केमिस्ट्री देख ChumVeer को भूल गए लोग

Karan Veer Mehra-Shilpa Shirodkar Dance On Kajol And SRK Song: टीवी के चर्चित एक्टर करण वीर मेहरा और एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों शाहरुख खान और काजोल के गाने 'रुक जा ओल दिल दीवाने' पर डांस करते दिखाई दिये।

Image

करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर ने साथ में किया धमाकेदार डांस

Karan Veer Mehra-Shilpa Shirodkar Dance On Kajol And SRK Song: टीवी के मशहूर एक्टर करण वीर मेहरा और एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती 'बिग बॉस 18' से शुरू हुई थी। शो में रहते हुए दोनों की दोस्ती उतार-चढ़ाव से गुजरी है, लेकिन वक्त के साथ-साथ उनकी बॉन्डिंग और गहरी होती जा रही है। अक्सर शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को साथ में पार्टी करते हुए भी देखा जाता है। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों शाहरुख खान और काजोल के गाने 'रुक जा ओ दिल दीवाने...' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आए।

शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) संग डांस का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में करण वीर मेहरा पहले पियानो बजाते नजर आए, वहीं शिल्पा शिरोडकर उनके साथ थिरकती दिखाई दीं। दोनों ने साथ में ऐसा डांस किया कि फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो में शिल्पा शिरोडकर और करण वीर मेहरा की केमिस्ट्री भी तारीफ के लायक रही। शिल्पा शिरोडकर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "करण वीर मेहरा से मिलने का मेरा पसंदीदा हिस्सा है हमारा डांस सेशन। मैरियोट का पियानो, फिर बटर चिकन और रोटी, लंबी-लंबी बातें। करण तुम्हें मेरा ढेर सारा प्यार।"

शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के डांस वीडियो को देख फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप दोनों बहुत ज्यादा क्यूट हो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हमें और वीडियोज चाहिए। मुझे आप लोगों को साथ देखना बहुत पसंद है। ये बहुत ही खास है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article