पिछले 6 साल से करण पटेल को नहीं आया किसी शो का ऑफर, बेरोजगार घूम रहा है टीवी का सबसे महंगा स्टार

Karan Patel Latest Interview: टीवी फेमस एक्टर करण पटेल ने खुलासा किया कि उन्हें पिछले कुछ समय से किसी भी सीरियल का ऑफर नहीं आया है। हालांकि करण पटेल( Karan Patel) के इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने ओटीटी पर काम करने पर भी अपनी राय रखी ।

Karan Patel Latest Interview: टीवी के हैंडसम हंक एक्टर करण पटेल( Karan Patel) अपने शो 'ये हैं मोहब्बतें' से इंडस्ट्री पर छा गए थे। करण ने इसके अलावा भी कई शोज किए जिससे वह टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉवरफूल एक्टर में से एक बन गए थे। करण पटेल कसौटी जिंदगी की 2, नच बलिए 3 , झलक दिखला जैसे शो भी किए। हालांकि इतना काम करने के बाद भी करण के पास पिछले 6 साल के कोई ऑफर नहीं आया। हाल ही में एक्टर ने भारती सिंह के साथ पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया।

Karan Patel Latest Interview

करण पटेल( Karn Patel) भारती सिंह ( Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया( Harsh Limbachiya) के पॉडकास्ट में नजर आए। जहां उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सारे किस्से साझा किए। हालांकि करण पटेल( Karan Patel) के इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया, वह यह था कि उन्हें पिछले 6 साल से टीवी पर किसी शो का ऑफर नहीं आया। करण पटेल ने बताया कि पिछले 6 साल से उन्हें कोई डेली शॉप का ऑफर नहीं आया है। करण ने खुलासा किया कि उन्हें किसी भी डेली सोप के लिए कोई ऑफर नहीं मिला है, मुझे पिछले 6 सालों में एक भी डेली सोप ऑफर नहीं हुआ है। अब, हर दिन, लगभग 150-200 नए एक्टर पैदा हो रहे हैं।हम जितना चार्ज करते हैं वह उससे 10 गुना कम में काम करने को तैयार हो जाते हैं। एक समय था जब टीवी में बहुत पैसा था। लेकिन आज, निर्माता सोचते हैं कि एक शो बनाने के बजाय, वे एक ही बजट में दो वेब सीरीज बना सकते हैं। लेकिन गुणवत्ता की बात कहा हैं?

End of Feed