Kabhi Neem Neem Kabhi Shehed Shehed Promo Video Release: टीवी के चर्चित एक्टर अबरार काजी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अबरार काजी को आखिरी बार 'कुमकुम भाग्य' में देखा गया था, जहां उन्होंने राची शर्मा संग मुख्य भूमिका अदा की थी। खास बात तो यह है कि अबरार काजी एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। अबरार काजी (Abrar Qazi) नए शो 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' में नजर आने वाले हैं। इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस आफिया तायबली मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। अबरार काजी और आफिया स्टारर 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' (Kabhi Neem Neem Kabhi Shehed Shehed) का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
अबरार काजी (Abrar Qazi) और आफिया तायबली स्टारर 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' (Kabhi Neem Neem Kabhi Shehed Shehed) एक ऐसी प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें दो लोग बिल्कुल अलग दुनिया से नाता रखते हैं। उनके प्यार की शुरुआत तकरार से होगी। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि कथा अपनी मां के साथ अपनी दुनिया में खुश रहती है। शादी के नाम से वह कोसों दूर भागती है। वहीं दूसरी ओर यूवी एक रईस खानदान से नाता रखता है। वह उद्योगपति परिवार से होने के बाद भी अपना छोटा सा कैफ चलाता है।
'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' (Kabhi Neem Neem Kabhi Shehed Shehed) में दिखाया गया कि कथा और यूवी एक-दूजे से टकरा जाते हैं और पौधे में मौजूद खाद यूवी को लग जाती है। यूवी के चिल्लाने पर कथा भी उसे ताना मार देती है। इस बात से नाराज यूवी तय करता है कि वो पहले कथा को अपने प्यार में फंसाएगा और फिर उसे बीच रास्ते में ही छोड़कर चला जाएगा।
