Karan Kundrra Wants To Go On Double Date With Ananya Panday-Aditya Roy Kapur: टीवी के चर्चित एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी एक्टिंग और स्वैग से लाखों लोगों का दिल जीता है। करण कुंद्रा (Karan Kundrra) अपने और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के रिलेशनशिप के लिए भी चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर उनसे सवाल किया जाता है कि वह तेजस्वी प्रकाश के साथ कब फेरे ले रहे हैं। लेकिन हमेशा ही करण कुंद्रा इन सवालों को टाल देते हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे (Ananya Panday) संग डबल डेट पर जाने की इच्छा जाहिर की है।
आईडीवा संग रैपिड फायर राउंड में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) से कई दिलचस्प सवाल किये गए, जिसपर एक्टर ने भी जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन सबके बीच ही करण कुंद्रा से पूछ लिया गया कि इंडस्ट्री के ऐसे कौन से सितारे हैं जिनके साथ वह डबल डेट पर जाना चाहेंगे। उन्होंने देर किये बगैर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे (Ananya Panday) का नाम लिया। करण कुंद्रा ने तुरंत ही इसका कारण भी बताया और कहा, "वे बहुत ही चिल रहने वाले लोग हैं।" बता दें कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को लेकर खबर आई थी कि दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले ही आदित्य रॉय कपूर को अनन्या पांडे के पापा और एक्टर चंकी पांडे के साथ चिल करते हुए देखा गया था। जिससे फैंस के बीच असमंजस पैदा हो गई।
वहीं करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की बात करें तो उन्होंने अपनी और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की शादी को लेकर पैपराजी को जवाब दिया था, "आप जाइए, मेरे मम्मी-पापा से बात कर लीजिए। ये बड़ों की बातें हैं।"
