Karan Kundra-Tejasswi Prakash का हुआ ब्रेकअप, 3 साल डेट करने के बाद तोड़ दिया एक-दूसरे का दिल

Karan Kundra-Tejasswi Prakash breakup: अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि 3 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद तेजस्वी प्रकाश और करण कुन्द्रा का ब्रेकअप हो गया है। यह सिज़लिंग जोड़ा बिग बॉस 15 से ही एक दूसरे को डेट कर रहा है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Karan Kundra-Tejasswi Prakash breakup: लोकप्रिय टेलीविज़न अभिनेता जोड़ी, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, रियलिटी टीवी शो, बिग बॉस 15 में भाग लेने के दौरान एक दूसरे के साथ रिलेशन में आए थे। शो खत्म होने के बाद भी उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को बनाए रखा और तब से अपनी सिज़लिंग केमिस्ट्री से फ़ैस के दिलों में जगह बना ली है। हालाँकि, हाल ही में, उनके ब्रेकअप को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि 3 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद तेजस्वी प्रकाश और करण कुन्द्रा का ब्रेकअप हो गया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Karan Kundra-Tejasswi Prakash breakup

न्यूज18 शोशा की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि करण और तेजस्वी ने अपने तीन साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया है। एक महीने पहले हुए ब्रेकअप को छुपा कर रखा गया था। अब, इस जोड़े के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि पिछले कुछ समय से उनके बीच छोटी-मोटी अनबन चल रही थी, जिसके कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया। सूत्र ने बताया कि उनके अलग होने के पीछे की असली वजह अभी भी पता नहीं चल पाई है।

End of Feed