Karan Kundrra ने गालों पर पप्पी देकर लुटाया Tejasswi Prakash पर प्यार, होली के रंग में कपल ने किया रोमांस

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Photos: टीवी दुनिया के रोमांटिक कपल में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की होली से जुड़ी तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों में करण अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को गालों पर किस करते हुए नजर आए। देखिए दोनों की खूबसूरत तस्वीरें जिसे हर कोई ब्द देखता रह गया।

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Photos: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 15 में नजर आ चुके तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। आए दिन दोनों की ब्रेकअप-पैचअप की खबरों को सुन सभी हैरान रहते हैं। कल पूरी दुनिया के साथ-साथ टीवी के सेलेब्स ने जमकर होली खेली। आज पूरे सोशल मीडिया पर टीवी सेलेब्स की होली तस्वीरों का तांता लगा हुआ है। इस बीच टीवी के पसंदीदा कपल में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो देखने में काफी खूबसूरत हैं।

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Photos

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने कल होली पार्टी से जुड़ी तस्वीरें शेयर की है। एक फोटो में करण तेजस्वी के गालों पर किस करते हुए प्यार लूटा रहे हैं। सिर्फ यही नहीं रोमांस में चूर तेजु करण की गोदी में चढ़कर मस्ती कर रही हैं। तस्वीरों के साथ-साथ कपल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें विक्की जैन भी नाचते-गाते हुए नजर आए। ये तस्वीरें आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। करण और तेजस्वी की रोमांटिक तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं।

End of Feed