Karan Kundrra Gets Concerned Over Employment In India: टीवी के चर्चित एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी एक्टिंग से केवल सीरियल्स में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी झंडे गाड़े हैं। करण कुंद्रा का अंदाज ही टीवी सीरियल को हिट करने के लिए काफी होता है। इन दिनों करण कुंद्रा 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रहे हैं जो कि कलर्स पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रहा है। करण कुंद्रा (Karan Kundrra) यूं तो 'बिग बॉस 15' का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन हाल ही में पैपराजी संग बातचीत के दौरान उन्होंने शो को न केवल गैरजरूरी कहा। बल्कि भारत में बढ़ती बेरोजगारी पर भी चिंता जाहिर की।
करण कुंद्रा (Karan Kundrra) से 'बिग बॉस ओटीटी 3' के सिलसिले में सवाल किया गया था। इन दिनों शो में कंटेस्टेंट्स का झगड़ा काफी बढ़ गया है। वहीं अरमान मलिक के थप्पड़ की गूंज कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं करण कुंद्रा ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' से जुड़े सवाल पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा, "सच कहूं तो ये चीज बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। तुम जानते हो कि भारत में कितनी बड़ी-बड़ी समस्याएं चल रही हैं, रोजगार को लेकर भी। तो ये चीजें उन बेकार की चीजों के मुकाबले ज्यादा जरूरी हैं।"
बता दें कि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) हर बात का बेबाकी से जवाब देते हैं। वह मुद्दों पर खुलकर बात करना पसंद करते हैं। कुछ दिनों पहले करण कुंद्रा अपने और तेजस्वी प्रकाश के ब्रेकअप की खबरों के कारण चर्चा में आ गए थे। उनसे जुड़े सूत्र का कहना था कि दोनों के ब्रेकअप को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन असल में दोनों अभी भी साथ हैं। बीते सप्ताह करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को 'लाफ्टर शेफ' पर साथ देखा गया था।
